जरुरी जानकारी | आईओसी को चौथी तिमाही में 8,781 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 8,781.30 करोड़ रुपये रहा। रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 19 मई देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 8,781.30 करोड़ रुपये रहा। रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ 8,781.30 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 5,185.32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

चौथी तिमाही के दौरान आईओसी की परिचालन आय 1.63 लाख करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 1.39 लाख करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने 2020-21 की चौथी तिमाही में 2.12 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पाद बेचे जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 2.069 करोड़ टन था।

पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 2020- 21 में कुल मिलाकर 5,14,890 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पिछले वर्ष हालांकि उसने इससे अधिक 5,66,354 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

वित्त वर्ष 2020- 21 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 21,836 करोड़ रुपये रहा जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,313 करोड़ रुपये रहा था। वर्ष के दौरान पेट्रोरसायन कारोबार में बेहतर मार्जिन होने और भंडार में रखे कच्चे तेल पर लाभ होने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड