जरुरी जानकारी | ईंधन मांग में तेजी लौटने से आईओसी को तिमाही के दौरान 100 प्रतिशत रिफाइनरी चलने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को उम्मीद है कि ईंधन की मांग में तेजी लौटने से एक तिमाही के भीतर रिफाइनरी 100 फीसदी क्षमता के साथ चलने लगेंगी।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को उम्मीद है कि ईंधन की मांग में तेजी लौटने से एक तिमाही के भीतर रिफाइनरी 100 फीसदी क्षमता के साथ चलने लगेंगी।

आईओसी के चेयरमैन एम एम वैद्य ने सेरावीक द्वारा आयोजित इंडिया एनर्जी फोरम में कहा कि पेट्रोल और रसोई गैस (एलपीजी) की मांग पहले ही कोविड से पहले के स्तर से अधिक है और डीजल की खपत सामान्य स्थिति में वापस आ रही है।

आईओसी की रिफाइनरियां सितंबर में 82 फीसदी क्षमता से संचालित हुईं और इस महीने 90 फीसदी से ऊपर हैं।

उन्होंने कहा कि एक विनाशकारी महामारी के बाद ‘‘भारत में आर्थिक गतिविधियों के पुनरुद्धार के साथ ऊर्जा की मांग फिर से बढ़ रही है।’’

पिछले साल मार्च के अंत में देशव्यापी लॉकडाउन के चलते भारत की ऊर्जा मांग घटकर आधी हो गई थी, लेकिन प्रतिबंधों में ढील के साथ आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है।

वैद्य ने कहा कि भारत में ऊर्जा की मजबूत मांग है और ये भविष्य में बढ़ने वाली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी