जरुरी जानकारी | आईओसी ने दिसंबर तिमाही में कमाया 448 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) वित्त वर्ष 2022-23 के पहले छह महीनों तक नुकसान में रहने के बाद तीसरी तिमाही में मुनाफे में लौट आई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 448.01 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) वित्त वर्ष 2022-23 के पहले छह महीनों तक नुकसान में रहने के बाद तीसरी तिमाही में मुनाफे में लौट आई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 448.01 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया है।

आईओसी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि लागत में वृद्धि के बावजूद ईंधन की कीमतों को बनाए रखने से कंपनी चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में घाटे में रही थी। कंपनी को इससे पिछले तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 272.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में 5,860.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इस दौरान आईओसी की परिचालन आय भी बढ़कर 2,28,168 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 1,97,168 करोड़ रुपये थी।

आईओसी के चेयरमैन एस एम वैद्य ने कहा, ‘‘आईओसी ने अप्रैल-दिसंबर, 2022 की अवधि के दौरान निर्यात समेत 7.13 करोड़ टन उत्पाद बेचे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान