एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बाजार में पांच दिनों की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 10.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और स्थिर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति पिछले पांच दिनों में 10.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी।

जरुरी जानकारी | बाजार में पांच दिनों की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 10.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

नयी दिल्ली, सात अप्रैल विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और स्थिर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति पिछले पांच दिनों में 10.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले पांच कारोबारी सत्रों (29 मार्च से छह अप्रैल) में 10,43,216.79 करोड़ रुपये बढ़कर 2,62,37,776.13 करोड़ रुपये रहा।

इस सप्ताह, ‘महावीर जयंती’ के मौके पर शेयर बाजार मंगलवार (चार अप्रैल) को बंद रहा। शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर बाजार बंद है। वहीं पिछले हफ्ते, बृहस्पतिवार को ‘राम नवमी’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 2,219.25 अंक यानी 3.85 फीसदी चढ़ा।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार सूचकांकों में विदेशी पूंजी प्रवाह में सुधार और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से मदद मिली है।

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार कमजोर प्रदर्शन की एक लंबी अवधि के बाद लगातार दूसरे सप्ताह लाभ में रहा। स्थिर वैश्विक संकेतों, सस्ती दरों पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी और वैश्विक स्तर पर ब्याज दर के उच्च स्तर पर पहुंचने के संकेतों के साथ बाजार में तेजी रही।’’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अप्रत्याशित रूप से नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने के बाद बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 143.66 अंक यानी 0.24 प्रतिशत चढ़कर 59,832.97 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).