जरुरी जानकारी | कैमकॉन स्पेशियलिटी केमिकल्स के आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कैमकॉन स्पेशियलिटी केमिकल्स के प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का जबर्दस्त समर्थन मिला है। कंपनी का आईपीओ बुधवार को बोली लगाने के अंतिम दिन इसके तय आकार के 149 गुणा अभिदान पाने में सफल रहा है।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर कैमकॉन स्पेशियलिटी केमिकल्स के प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का जबर्दस्त समर्थन मिला है। कंपनी का आईपीओ बुधवार को बोली लगाने के अंतिम दिन इसके तय आकार के 149 गुणा अभिदान पाने में सफल रहा है।

कंपनी के आईपीओ में 65,47,061 शेयरों की पेशकश की गई थी, जिसके लिये निवेशकों से 97,64,26,440 शेयरों के लिये बोलियां लगाई है। निर्गम के जरिये कंपनी 318 करोड़ रुपये जुटायेगी।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking Last Date: क्या आपने अपना आधार और राशन कार्ड किया लिंक? ऑनलाइन करवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स.

आईपीओ के तहत पात्र संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 113.40 गुणा अभिदान प्राप्त हुआ है। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 450.52 गुणा और खदरा निवेशकों की श्रेणी में 40.40 गुणा आवेदन प्राप्त हुये हैं।

इस महीने की शुरुआत में हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नालॉजीज के आईपीओ को भी 151 गुणा बोलियां प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

कैमकॉन स्पेशियलिटी कैमिकल्स ने इससे पहले शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 95 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने आईपीओ के तहत शेयर का मूल्य दायरा 338- 340 रुपये तय किया था। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल अपनी विनिर्माण गतिविधियों का विस्तार करने और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\