देश की खबरें | निवेशकों को चूना लगाने वाली सलाहकार फर्मों पर छापे, आठ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार में धन लगवाने के नाम पर अलग-अलग राज्यों के निवेशकों को ठगने के आरोप में पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने यहां छह सलाहकार फर्मों पर छापे मारकर इनके आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर, 26 जुलाई पूंजी बाजार में धन लगवाने के नाम पर अलग-अलग राज्यों के निवेशकों को ठगने के आरोप में पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने यहां छह सलाहकार फर्मों पर छापे मारकर इनके आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश दंडोतिया ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि अलग-अलग राज्यों के निवेशकों से ठगी की 50 से अधिक शिकायतों पर शहर की छह सलाहकार फर्मों के कुल नौ ठिकानों पर शनिवार को छापे मारे गये। छापों के दौरान आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें कुछ फर्मों के संचालक शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Kargil Vijay Diwas 2020: फ्रांस ने भारतीय सेना को किया सलाम, कहा- 1999 में मिराज 2000 से 2020 में राफेल तक हम भारत के साथ खड़े हैं.

उन्होंने बताया कि छापेमारी के बाद पता चला है कि ये निवेश सलाहकार फर्म भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियम-कायदों के खिलाफ चलायी जा रही थीं। इन फर्मों के खिलाफ मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और कुछ अन्य सूबों के निवेशकों ने ठगी की शिकायत की थी।

दंडोतिया ने बताया कि इन फर्मों के खिलाफ जिन आरोपों की जांच की जा रही है, उनमें गलत पते पर दफ्तर चलाना, फर्मों के कर्मचारियों द्वारा बिना किसी विशेषज्ञता के खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए लोगों से छल करना और निवेशकों के नाम के डी-मैट खाते नहीं खोलते हुए उनसे निवेश के नाम पर ली गयी रकम हड़प लेना शामिल हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर बड़ी राहत, पिछले 24 घंटे में 36,145 मरीज हुए ठीक: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मामले के पांच फरार आरोपियों की तलाश के साथ विस्तृत जांच जारी है। आरोपों से घिरीं सभी छह निवेश सलाहकार फर्मों के दफ्तरों को सील करके उनके खिलाफ और सबूत जुटाये जा रहे हैं।

बहरहाल, यह कोई पहली बार नहीं है जब पुलिस यहां निवेश सलाहकार फर्मों की कथित तौर पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ हरकत में आयी है। पिछले तीन साल से ऐसी फर्मों के खिलाफ स्थानीय पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\