एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एक ही दिन में निवेशकों को लगी 9.78 लाख करोड़ रुपये की चपत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

जरुरी जानकारी | एक ही दिन में निवेशकों को लगी 9.78 लाख करोड़ रुपये की चपत

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर चौतरफा बिकवाली के बीच शेयर बाजार के दो प्रतिशत से अधिक टूट जाने से बृहस्पतिवार को निवेशकों के 9.78 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन बड़ी गिरावट के बीच 4.65 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से पैदा हुई चिंता के बीच 1,769.19 अंक यानी 2.10 प्रतिशत गिरकर 82,497.10 अंक पर बंद हुआ। यह शेयर बाजार में गिरावट का लगातार चौथा दिन रहा।

इस बड़ी गिरावट के बीच निवेशकों की संपत्ति एक ही दिन में 9,78,778.57 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,65,07,685.08 करोड़ रुपये (5.54 लाख करोड़ डॉलर) रह गई।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).