जरुरी जानकारी | चौतरफा बिकवाली से निवेशकों को 7.52 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच बीएसई सेंसेक्स के 1,235 अंक लुढ़क जाने से मंगलवार को निवेशकों के 7.52 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
नयी दिल्ली, 21 जनवरी शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच बीएसई सेंसेक्स के 1,235 अंक लुढ़क जाने से मंगलवार को निवेशकों के 7.52 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,235.08 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ सात महीनों के निचले स्तर 75,838.36 पर आ गया।
इसके अलावा छोटी कंपनियों के बीएसई स्मालकैप सूचकांक में 1.94 प्रतिशत और मझोली कंपनियों के मिडकैप सूचकांक में दो प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज की गई।
इस चौतरफा गिरावट से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 7,52,520.34 करोड़ रुपये गिरकर 4,24,07,205.81 करोड़ रुपये (4.90 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी जमकर बिकवाली की। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 5,920.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

