एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को 4.22 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट से निवेशकों को 4.22 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को 4.22 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

नयी दिल्ली, 24 फरवरी शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट से निवेशकों को 4.22 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और अमेरिकी शुल्क दर को लेकर चिंताओं के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,000 अंक से नीचे चला गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 856.65 अंक गिरकर 74,454.41 पर बंद हुआ, जो गिरावट का पांचवां दिन है। कारोबार दौरान में यह 923.62 अंक तक टूट गया था।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई में 1,542.45 अंक की गिरावट आई जबकि निफ्टी में 406.15 अंक नुकसान में रहा।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में निवेशकों की संपत्ति 2.34 लाख करोड़ रुपये घट गई, जो सोमवार को हुए 4.22 लाख करोड़ रुपये के नुकसान से कम है।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में दो मौकों पर निवेशकों की संपत्ति बढ़ी।

सोमवार को बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,22,983.08 करोड़ रुपये घटकर 3,97,97,305.47 करोड़ रुपये रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).