एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | दो दिनों की गिरावट से निवेशकों को कुल 8.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में दो सत्रों से जारी गिरावट के बीच इक्विटी बाजार के निवेशकों को कुल 8.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

जरुरी जानकारी | दो दिनों की गिरावट से निवेशकों को कुल 8.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

नयी दिल्ली, 13 जून शेयर बाजार में दो सत्रों से जारी गिरावट के बीच इक्विटी बाजार के निवेशकों को कुल 8.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच पिछले दो दिनों में बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में खासी तेजी देखी गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 573.38 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,118.60 अंक पर बंद हुआ। पिछले दो सत्र में सेंसेक्स में कुल 1,396.54 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इसके अलावा मझोली कंपनियों के बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.32 प्रतिशत और छोटी कंपनियों के स्मालकैप सूचकांक में 0.30 प्रतिशत की सुस्ती रही।

इस तीव्र गिरावट के चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण दो सत्रों में 8,35,799.85 करोड़ रुपये घटकर 4,47,21,343.34 करोड़ रुपये रह गया।

विश्लेषकों का मानना है कि इजराइल और ईरान के बीच पूर्ण युद्ध छिड़ने और विदेशी पूंजी के बाहर जाने की आशंकाओं के बीच निवेशकों ने जोखिम वाले शेयरों से दूर रहना बेहतर समझा।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 7.61 प्रतिशत उछलकर 74.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).