जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में भारी बिकवाली से एक दिन में निवेशकों ने गंवाये 2.36 लाख करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बिकवाली के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट आने से निवेशकों को 2.36 लाख करोड़ रुपये के निवेश मूल्य का नुकसान हुआ।

नयी दिल्ली, चार सितंबर वैश्विक बिकवाली के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट आने से निवेशकों को 2.36 लाख करोड़ रुपये के निवेश मूल्य का नुकसान हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 633.76 अंक यानी 1.63 प्रतिशत गिरकर 38,357.18 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

बड़े पैमाने पर बिकवाली के बाद, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,36,937.69 करोड़ रुपये घटकर 1,54,50,052.37 करोड़ रुपये पर आ गया।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी प्रौद्योगिकी शेयरों में बिकवाली का वैश्विक बाजारों पर खासा प्रभाव पड़ा। भारतीय सूचकांकों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और घाटे के साथ बंद हुए।’’

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

तीस मुख्य कंपनियों में, एक्सिस बैंक में सबसे बड़ी 4.07 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके बाद टाटा स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक भी गिरावट में रहीं। सेंसेक्स की कंपनियों में सिर्फ मारुति सुजुकी का शेयर ही बढ़त में रहा।

बीएसई के सभी समूह नुकसान में बंद हुए। धातु, विद्युत, दूरसंचार, रियल्टी, बैंकेक्स और यूटिलिटी के सूचकांक 2.99 प्रतिशत तक गिर गये। बीएसई का मिड कैप और स्मॉल कैप भी 1.74 प्रतिशत तक की गिरावट में रहा।

बीएसई की कंपनियों में से 1,722 के शेयर गिरकर बंद हुए। इनके अतिरिक्त 1,003 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही और 188 के शेयर अपरिवर्तित रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\