जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति 5.95 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को जबर्दस्त तेजी रहने के बीच निवेशकों की पूंजी एक ही दिन में 5.95 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
नयी दिल्ली, चार फरवरी घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को जबर्दस्त तेजी रहने के बीच निवेशकों की पूंजी एक ही दिन में 5.95 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,397.07 अंक यानी 1.81 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए एक महीने के उच्चस्तर 78,583.81 अंक पर बंद हुआ।
व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक भी 1.35 प्रतिशत उछल गया, जबकि स्मॉलकैप में 1.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
इस जोरदार तेजी के चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 5,95,996.51 करोड़ रुपये बढ़कर 4,25,50,826.11 करोड़ रुपये (4.88 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।
बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 2,509 में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 1,410 शेयरों में गिरावट रही और 154 अन्य अपरिवर्तित रहे।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

