जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में चार दिन की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 5.55 लाख करोड़ रुपये घटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों को घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के चलते 5.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकासन हुआ है।
नयी दिल्ली, 17 मार्च निवेशकों को घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के चलते 5.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकासन हुआ है।
देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और रिलांयस इंडस्ट्रीज तथा बैंक शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 562.34 अंक यानी 1.12 प्रतिशत लुढ़क कर 49,801.62 अंक पर बंद हुआ।
पिछले चार दिनों में सेंसेक्स 1,477.89 अंक यानी 2.88 प्रतिशत नीचे आया है।
इस चार दिन की गिरावट के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,55,400.52 करोड़ रुपये घटकर 2,03,71,252.94 करोड़ पर आ गया।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में ओएनजीसी को सर्वाधिक करीब 4.95 प्रतिशत का नुकसान हुआ। एनटीपीसी, सन फार्मा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और डा. रेड्डीज भी गिरावट में रहे।
सेंसेक्स के केवल चार शेयर आईटीसी, इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी....लाभ में रहे।
बीएसई में 2,188 कंपनियों में गिरावट दर्ज की गयी जबकि 795 बढ़त में रहे। कुल 142 कंपनियों के शेयर भाव में कोई बदलाव नहीं हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

