जरुरी जानकारी | त्योहारी सीजन की मांग के कारण अक्टूबर में गोल्ड ईटीएफ में 303 करोड़ रु का निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) ने निवेशकों को आकर्षित करना जारी रखा है और उन्होंने त्योहारी सीजन की मांग के कारण अक्टूबर में 303 करोड़ रुपये की शुद्ध संपत्ति अर्जित की।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) ने निवेशकों को आकर्षित करना जारी रखा है और उन्होंने त्योहारी सीजन की मांग के कारण अक्टूबर में 303 करोड़ रुपये की शुद्ध संपत्ति अर्जित की।

हालांकि, यह सितंबर के 446 करोड़ रुपये की शुद्ध आमद से कम था।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ग में अगस्त में 24 करोड़ रुपये की शुद्ध आमद दर्ज की गयी।

एलएक्सएमई की संस्थापक प्रीति राठी गुप्ता ने कहा, "गोल्ड ईटीएफ में अक्टूबर के दौरान भी लगभग 303 करोड़ रुपये की एक अच्छी आमद देखी गयी। उम्मीदों के अनुरूप, उत्सव ने परिसंपत्ति वर्ग की मांग को बनाए रखा। इस साल धनतेरस पर सोने की बिक्री का स्तर 2019 के धनतेरस की तुलना में लगभग 20 टन अधिक था।"

वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहयोगी निदेशक-प्रबंधक (अनुसंधान) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, "सितंबर महीने की तुलना में अक्टूबर में शुद्ध आमद के कम स्तर को अक्टूबर में सोने की कीमतों में उछाल के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जो निवेशकों को गोल्ड ईटीएफ में अधिक मात्रा में आवंटन करने से रोक सकता था।"

कम आमद के लिए एक अन्य कारक निवेशकों का शेयर बाजारों पर ध्यान केंद्रित करना हो सकता है, जो सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "इन कारकों के बावजूद, अक्टूबर में शुद्ध आमद फिर भी सही है और यह निवेशकों के अपने निवेश पोर्टफोलियो में सोने को पसंद करने की ओर इशारा करता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\