जरुरी जानकारी | पी-नोट के जरिए निवेश जुलाई के अंत में बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पार्टिसिपेटरी नोट (पी-नोट) के जरिए भारतीय पूंजी बाजार में निवेश जुलाई के अंत में बढ़कर छह साल के उच्चतम स्तर 1.23 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।

नयी दिल्ली, एक सितंबर पार्टिसिपेटरी नोट (पी-नोट) के जरिए भारतीय पूंजी बाजार में निवेश जुलाई के अंत में बढ़कर छह साल के उच्चतम स्तर 1.23 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।

वृहत आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता के कारण यह लगातार पांचवीं मासिक वृद्धि है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि यह राशि दिसंबर 2017 के बाद सबसे अधिक है। उस समय यह आंकड़ा 1.25 लाख करोड़ रुपये था।

ताजा आंकड़ों में भारतीय इक्विटी, ऋण और मिश्रित प्रतिभूतियों में पी-नोट निवेश शामिल है।

पी-नोट पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) उन विदेशी निवेशकों को जारी करते हैं, जो खुद को सीधे पंजीकृत किए बिना भारतीय शेयर बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं।

हालांकि, इसके लिए उन्हें एक कठिन प्रक्रिया से गुजरना होता है।

सेबी के आंकड़ों के अनुसार भारतीय बाजारों में इक्विटी, ऋण और मिश्रित प्रतिभूतियों में पी-नोट निवेश का मूल्य जुलाई के अंत में 1,22,805 करोड़ रुपये था, जबकि एक महीने पहले यह आंकड़ा 1,13,291 करोड़ रुपये था।

इसके माध्यम से निवेश मई के अंत में 1,04,585 करोड़ रुपये, अप्रैल के अंत में 95,911 करोड़ रुपये, मार्च के अंत में 88,600 करोड़ रुपये, फरवरी के अंत में 88,398 करोड़ रुपये और जनवरी के अंत में 91,469 करोड़ रुपये था। जुलाई अंत में यह आंकड़ा 1.22 लाख करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी