जरुरी जानकारी | पी-नोट के जरिये निवेश अक्टूबर में घटकर 1.26 लाख करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में पार्टिसिपेटरी नोट (पी-नोट) के जरिये निवेश अक्टूबर में घटकर 1.26 लाख करोड़ रुपये रहा है। इससे पहले लगातार सात महीने इसमें तेजी थी।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर देश में पार्टिसिपेटरी नोट (पी-नोट) के जरिये निवेश अक्टूबर में घटकर 1.26 लाख करोड़ रुपये रहा है। इससे पहले लगातार सात महीने इसमें तेजी थी।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, इसके जरिये जिन क्षेत्रों में निवेश किया गया, उनमें घरेलू शेयर, बॉन्ड और हाइब्रिड प्रतिभूतियां (शेयर तथा बॉन्ड में मिला-जुला) शामिल हैं।

पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पी-नोट ऐसे विदेशी निवेशकों को जारी करते हैं, जो स्वयं पंजीकृत हुए बिना भारतीय शेयर बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें जांच-परख की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

इसके जरिये निवेश में अक्टूबर में गिरावट से पहले, वैश्विक स्तर पर अनिश्चित माहौल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के साथ मार्च से पी-नोट के माध्यम से निवेश लगातार बढ़ रहा था।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय बाजारों - इक्विटी, बॉन्ड और ‘हाइब्रिड’ प्रतिभूतियों - में पी-नोट निवेश का मूल्य अक्टूबर के आखिर में 1,26,320 करोड़ रुपये था। सितंबर में यह 1,33,284 करोड़ रुपये था, जो छह साल का उच्चस्तर है। यह जुलाई, 2017 के बाद सबसे ज्यादा है। उस समय यह 1.35 लाख करोड़ रुपये था।

पी-नोट के माध्यम से निवेश में वृद्धि एफपीआई प्रवाह के रुख के अनुरूप होती है। जब वैश्विक स्तर पर जोखिम होता है, तो इसके जरिये निवेश बढ़ता है। वहीं वैश्विक परिवेश सही होने पर इसमें कमी आती है।

अक्टूबर तक इसके जरिये गए कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये में से 1.18 लाख करोड़ रुपये शेयरों में, 8,055 करोड़ रुपये बॉन्ड/प्रतिभूतियों में और 385 करोड़ रुपये हाइब्रिड प्रतिभूतियों में लगाए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान