जरुरी जानकारी | पी- नोट के जरिये निवेश दिसंबर में 87,132 करोड़ रुपये पर पहुंचा, 31 माह में सर्वाधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट (पी- नोट्स) के जरिये निवेश दिसंबर 2020 के अंत में 87,132 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले 31 माह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे देश में निवेश को लेकर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के रुख का पता चलता है।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी घरेलू पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट (पी- नोट्स) के जरिये निवेश दिसंबर 2020 के अंत में 87,132 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले 31 माह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे देश में निवेश को लेकर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के रुख का पता चलता है।

पी- नोट भारत में पंजीकृत एफपीआई द्वारा जारी किये जाते हैं। एफपीआई ये नोट ऐसे विदेशी निवेशकों को जारी करते हैं जो कि भारतीय बाजारों में खुद पंजीकृत हुये बिना निवेश करना चाहते हैं। हालांकि पी- नोट के जरिये निवेश करने से पहले उन्हें जांच पड़ताल की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

सेबी के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय बाजारों में पी- नोट का मूल्य दिसंबर अंत में बढ़ाकर 87,132 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले नवंबर अंत में यह मूल्य 83,114 करोड़ रुपये पर था। इसमें शेयर, रिण पत्र और अन्य मिली जुली प्रतिभूतियों में किया जाता है।

आंकड़े बताते हैं कि पी- नोट के जरिये किया गया यह निवेश मई 2018 के बाद सबसे ऊंचा है जब निवेश का आंकड़ा 93,497 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

कोरोना वायरस महामारी फैलने के समय मार्च में यह निवेश 15 साल के निम्न्स्तर 48,006 करोड़ रुपये तक नीचे आ गया था। उस समय वैश्विक बाजारों में काफी उठापटक चल रही थी। उसके बाद यह धीरे धीरे बढ़ना शुरू हुआ और अप्रैल में 57,100 करोड़ रुपये, मई में 60,027 करोड़ रुपये, जून में 62,138 करोड़ रुपये, जुलाई में 63,228 करोड़ रुपये और अगसत में 74,027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2020 में यह घटकर 69,820 करोड़ रुपये रह गया लेकिन अक्टूबर में फिर बढ़कर 78,686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

दिसंबर अंत तक निवेश की गई 87,132 करोड़ रुपये की राशि में से 78,870 करोड़ रुपये शेयरों में निवेश किये गये हैं जबकि 7,562 करोड़ रुपये रिण पत्रों में और 700 करोड़ रुपये हाईब्रिड प्रतिभूतियों में निवेश किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी