जरुरी जानकारी | कर्नाटक में दो साल में 115 समझौतों से 6.57 लाख करोड़ रुपये का निवेशः मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के विशाल एवं मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दो वर्षों में 115 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिनसे 6,57,660 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित हुआ है।
बेंगलुरु, 13 जून कर्नाटक के विशाल एवं मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दो वर्षों में 115 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिनसे 6,57,660 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित हुआ है।
पाटिल ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों पर अमल से समूचे राज्य में लगभग 2,32,771 नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।
उन्होंने अपने मंत्रालय की दो साल की प्रगति रिपोर्ट पेश की जिसमें उद्योग और बुनियादी ढांचा विभागों की प्रमुख उपलब्धियों एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया गया है।
पाटिल ने कहा कि नई शुरू की गई औद्योगिक नीति 2025-30 अगले पांच वर्षों में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने और 20 लाख नौकरियां पैदा करने के लिए तैयार है।
उन्होंने घरेलू और वैश्विक दोनों ही तरह की कंपनियों से पूंजी निवेश हासिल करने में कर्नाटक के नेतृत्व की पुष्टि की।
पाटिल ने कहा, "फरवरी में आयोजित 'इन्वेस्ट कर्नाटक' निवेशक सम्मेलन के दौरान 98 कंपनियों ने 6,23,970 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा 1,101 कंपनियों को 4,03,533 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए राज्य स्तरीय मंजूरियां मिलीं जिनसे लगभग छह लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।"
उन्होंने संतुलित क्षेत्रीय विकास पर राज्य सरकार के ध्यान को रेखांकित करते हुए कहा कि कर्नाटक में समान विकास को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने पिछड़े जिलों और तालुकों में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन बढ़ाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

