देश की खबरें | बिहार में एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में काफी निवेशक आयेंगे और इससे राज्य में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।

पटना, 25 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में काफी निवेशक आयेंगे और इससे राज्य में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।

पटना के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नीतीश ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2006 से ही काफी प्रयास किये गये हैं। वर्ष 2016 में बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति बनाई गयी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में ही गन्ने से एथेनॉल के उत्पादन के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी गयी थी, जिसे उस समय की यूपीए की सरकार ने अस्वीकृत कर दिया था। उस समय एक बहुत बड़े निवेशक 21 हजार करोड़ रुपये का निवेश एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में करना चाहते थे।

नीतीश ने कहा कि यह खुशी की बात है कि अब केंद्र की सरकार ने एथेनॉल उत्पादन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बिहार में एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में काफी निवेशक आयेंगे, इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि साथ ही बंद चीनी मिलों की शुरुआत होगी एवं नये चीनी मिलें भी स्थापित होंगी। राज्य में गन्ना का भी उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को गन्ने का अधिक मूल्य मिल सकेगा। इससे राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार होगा।

बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\