देश की खबरें | जांच एजेंसियां विधायक वायकर पर शिवसेना (यूबीटी) छोड़ने का दबाव बना रहीं : राउत

मुंबई, आठ फरवरी शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि विधायक रवींद्र वायकर को धमकी दी जा रही है कि यदि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वायकर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है।

राज्यसभा सदस्य राउत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ऐसी धमकियां डराने के समान हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री वायकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और दबाव में नहीं झुकेंगे।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) से जुड़े एक समझौते का कथित उल्लंघन कर उपनगरीय जोगेश्वरी में एक लक्जरी होटल का निर्माण किए जाने से संबंधित धनशोधन के मामले में ईडी ने वायकर से जुड़ी सात संपत्तियों पर पिछले महीने छापेमारी की थी।

वायकर जोगेश्वरी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)