एजेंसी न्यूज

Ladki Bahin Yojana: 'लाडकी बहिन योजना' के फर्जी लाभार्थियों के संबंध में जांच की जाएगी; मंत्री अदिति तटकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने 'लाडकी बहिन योजना' के फर्जी लाभार्थियों संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई करने का फैसला किया है और उनके सत्यापन के लिए आयकर विभाग और परिवहन विभाग से जानकारी मांगी है।

Ladki Bahin Yojana: 'लाडकी बहिन योजना' के फर्जी लाभार्थियों के संबंध में जांच की जाएगी; मंत्री अदिति तटकरे
Credit -FB/ File Photo

मुंबई, 3 जनवरी : महाराष्ट्र सरकार ने 'लाडकी बहिन योजना' के फर्जी लाभार्थियों संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई करने का फैसला किया है और उनके सत्यापन के लिए आयकर विभाग और परिवहन विभाग से जानकारी मांगी है. महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि सरकार फर्जी लाभार्थियों से संबंधित शिकायतों का ही निपटारा करेगी. पिछले साल अगस्त में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार द्वारा शुरू की गई 'लाडकी बहिन' योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है.

तटकरे ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों की जांच करने के लिए कोई अभियान संचालित नहीं कर रही. हमने सरकार की कोई नीति बदली नहीं है. हम केवल स्थानीय सरकारी कार्यालयों में दर्ज शिकायतों का समाधान कर रहे हैं." इससे पहले उन्होंने कहा था कि योजना के लाभार्थियों के संबंध में कोई जांच नहीं की जाएगी. यह भी पढ़ें : बीड में अधिकतर सरकारी पदों पर एक ही समुदाय के लोग काबिज हैं: भाजपा विधायक

उन्होंने कहा, "हमने आयकर विभाग और राज्य परिवहन विभाग से जानकारी मांगी है क्योंकि कुछ शिकायतें ऐसे लाभार्थियों से संबंधित हैं जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है या जिनके पास चार पहिया वाहन हैं." 'लाडकी बहिन’ योजना के तहत 2.5 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं को ही इसका लाभ दिया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).