ताजा खबरें | दिल्ली पुलिस के खिलाफ महिला कांग्रेस की तीन शिकायतों में से दो में जांच जारी
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस की महिला इकाई के सदस्यों द्वारा जनवरी, 2022 से अब तक दिल्ली पुलिस के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ तीन शिकायतें की गईं, जिनमें से एक मामले में आरोप सिद्ध नहीं हो सका जबकि में जांच जारी है।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि कांग्रेस की महिला इकाई के सदस्यों द्वारा जनवरी, 2022 से अब तक दिल्ली पुलिस के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ तीन शिकायतें की गईं, जिनमें से एक मामले में आरोप सिद्ध नहीं हो सका जबकि में जांच जारी है।
राज्यसभा के एक सवाल के लिखित जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार जनवरी, 2022 से दिल्ली पुलिस के विरुद्ध कथित दुर्व्यवहार और सता के दुरुपयोग के बारे में महिला कांग्रेस के सदस्यों द्वारा तीन शिकायतें की गई हैं।’’
उन्होंने कहा कि इन शिकायतों में से एक शिकायत की जांच की गई थी, परंतु उसमें लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हो पाए।
राय ने कहा कि शेष दो शिकायत क्रमश: 12 जुलाई 2022 और 14 जुलाई 2022 का प्राप्त हुई हैं और इन शिकायतों के बारे में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
गृह राज्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच शांतिपूर्ण विरोध के संबंध में दिल्ली पुलिस को कुल 8,157 आवेदन मिले हैं, जिनमें से सिर्फ 2,663 को मंजूरी दी गई। उनके मुताबिक सबसे अधिक आवेदन 2019 में आए थे और इनमें से 917 को मंजूरी दी गई थी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में अब तक 791 आवेदन प्राप्त हुए हैं और इनमें से 250 को मंजूर किया गया।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)