देश की खबरें | बड़वानी में पुलिसकर्मियों द्वारा दो सिखों की पिटाई के मामले की जांच शुरू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बड़वानी, (मप्र) आठ अगस्त मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में तीन दिन पहले (बृहस्पतिवार) को पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर एक ग्रंथी सहित दो सिखों पर हमले की घटना की जांच के लिये इन्दौर पुलिस रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा शनिवार को यहां पहुंचे।

इन्दौर वापस लौटने के पहले आईजी ने बड़वानी में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने घटनास्थल का दौरा किया और घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है।’’

यह भी पढ़े | फिल्म अभिनेता संजय दत्त को सांस लेने में शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए : 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शर्मा ने कहा कि सारी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। सीसीटीवी के फुटेज और अन्य साक्ष्य रिकॉर्ड पर लिये गये हैं। इसके साथ ही एक फोन नंबर सार्वजनिक किया जा रहा है जिस पर लोग अपनी पहचान का खुलासा किये बिना घटना से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद विश्लेषण किया जायेगा। इसके साथ ही दोनों पक्षों और स्वतंत्र गवाहों के बयान भी दर्ज किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट पेश की जायेगी।

यह भी पढ़े | Smart India Hackathon 2020 Winners: जामिया के छात्रों ने जीता 'स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2020', टीम को मिला एक लाख का इनाम.

उन्होंने कहा कि सिकलीगर समुदाय (जिससे दो पीड़ित हैं) की शिकायतों पर भी ध्यान दिया जायेगा।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुद्वारा में अपनी सेवा देने वाले एक व्यक्ति सहित दो सिखों की दो पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से जांच के दौरान पिटाई कर दी थी। इस दौरान इनमें से एक सिख की पगड़ी उतर गई और एक पुलिसकर्मी ने उसके बाल खींचे, जबकि दूसरे पुलिसकर्मी ने उसकी शर्ट पकड़ कर सड़क पर उसे घसीटा।

यह घटना बड़वानी जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर पलसूद में बृहस्पतिवार को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इसके बाद प्रदेश में भाजपा सरकार विपक्षी दलों के निशानें पर आ गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)