एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जेल से केजरीवाल के आप विधायकों को संदेश भेजने की जांच शुरू की गई : संजय सिंह का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा तिहाड़ जेल से अपने वकीलों के जरिए आप विधायकों को संदेश भेजने की जांच शुरू की गई है।

देश की खबरें | जेल से केजरीवाल के आप विधायकों को संदेश भेजने की जांच शुरू की गई : संजय सिंह का दावा

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा तिहाड़ जेल से अपने वकीलों के जरिए आप विधायकों को संदेश भेजने की जांच शुरू की गई है।

सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल ने आप विधायकों को संदेश भेजकर अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए कहा था।

सिंह ने किसी का नाम लिए बिना दावा किया कि केजरीवाल द्वारा संदेश भेजने के बाद एक "धमकी" जारी की गई कि वकीलों और परिवार के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री की बैठकें बंद कर दी जाएंगी।

आप के राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि वह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जेल में केजरीवाल से मिलना चाहते थे लेकिन जेल अधिकारियों ने मुलाकात रद्द कर दी, जबकि मुलाकात के लिए टोकन नंबर भी जारी कर दिया गया था।

केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं और फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं।

सिंह ने नरेन्द्र मोदी सरकार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केजरीवाल को भावनात्मक रूप से तोड़ने के लिए उन्हें 'हिटलरशाही' के तहत तिहाड़ जेल में रखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ''केजरीवाल किसी भी अत्याचार से न टूटेंगे और न ही झुकेंगे।'' उन्होंने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे।

सिंह ने कहा कि जेल में वकीलों से मुलाकात के दौरान केजरीवाल के पास आठ-नौ पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं जो नियमों के खिलाफ है क्योंकि बंदियों को अपने वकीलों से निजी तौर पर बात करने की अनुमति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).