एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट: 31,429.15 करोड़ रुपये की 86 परियोजनाएं शुरू: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केरल में अब तक 31,429.15 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 86 परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं। ये वे परियोजनाएं हैं, जिनके लिए फरवरी में कोच्चि में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट’ (आईकेजीएस) में रुचि पत्र (ईओआई) प्राप्त हुए थे।

जरुरी जानकारी | इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट: 31,429.15 करोड़ रुपये की 86 परियोजनाएं शुरू: मंत्री

तिरुवनंतपुरम, चार जुलाई केरल में अब तक 31,429.15 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 86 परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं। ये वे परियोजनाएं हैं, जिनके लिए फरवरी में कोच्चि में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट’ (आईकेजीएस) में रुचि पत्र (ईओआई) प्राप्त हुए थे।

राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने शुक्रवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आईकेजीएस और इसके बाद 1,77,731.66 करोड़ रुपये की 424 निवेश परियोजनाएं प्राप्त हुईं। इनमें से 20.28 प्रतिशत परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।’’

मंत्री के अनुसार, इन 86 परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर लगभग 40,439 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।

आईकेजीएस द्वारा प्राप्त कुल 424 परियोजनाओं में से 156 को भूमि की आवश्यकता है, जबकि 268 को पहले ही भूमि मिल चुकी है।

उन्होंने कहा, “जुलाई में 1,500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू होंगी, जबकि अगस्त में 1,437 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीद है। सभी आठ ‘किन्फ्रा’ पार्कों में कुल 1,011 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाएं आई हैं।”

किन्फ्रा केरल सरकार की एजेंसी है, जो राज्य में औद्योगिक विकास देखती है।

इस मौके पर केएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक मीर मोहम्मद अली, कार्यकारी निदेशक हरिकृष्णन आर, और ‘किन्फ्रा’ के प्रबंध निदेशक संतोष कोशी थॉमस भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).