देश की खबरें | जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 62 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए करोड़ों रूपये मूल्य की 62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 20 सितंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए करोड़ों रूपये मूल्य की 62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू सीमा) एन एस जामवाल ने बताया कि उनका बल पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज करा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि इस विफल तस्करी प्रयास में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

जामवाल ने बताया कि रात करीब दो बजे आर एस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में, बुधवार और बुल्लेचक सीमा चौकियों के जवानों ने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी की कोशिश विफल कर दी और एक-एक किलोग्राम हेरोइन के 62 पैकेट, दो चीनी पिस्तौल, तीन मैग्जीन और कुछ गोला बारूद बरामद किया।

इस सफल अभियान के लिए अपने जवानों को बधाई देने पहुंचे बीएसएफ महानिरीक्षक ने बताया कि बल की खुफिया शाखा और पुलिस से पाकिस्तान से मादक पदार्थ और हथियारों की संभावित तस्करी की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे दो होमगार्ड जवानों की ट्रक से हुई टक्कर, घटनास्थल पर हुई मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस खतरे के प्रति चौकन्ना थे । रात करीब दो बजे पाकिस्तानी क्षेत्र में कुछ लोग नजर आये और उनमें से दो -तीन इस तरफ आने के लिए सीमा की बाड़ की ओर बढ़े । हमारे सैनिकों ने उन्हें ललकारा। ’’

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने (घुसपैठियों ने) गोलियां चलायीं लेकिन वे बीएसएफ की त्वरित जवाबी कार्रवाई के डर से मादक पदार्थ और हथियारों की खेप छोड़ कर, अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गये। ये चीजें प्लास्टिक के बैग में रखी थी।

जब्ती का निरीक्षण करने पहुंचे जम्मू के पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने कहा कि इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 300 करोड़ रूपये है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इसे पाकिस्तान के सहयोग से चलने वाले मादक पदार्थ -आंतकवाद के रूप में देखते हैं। हम पिछले दो सालों में पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी के कई प्रयासों को विफल कर चुके हैं। वे हमारे युवकों की जिंदगी बर्बाद करने के लिए मादक पदार्थ भेज रहे हैं लेकिन हम इस खतरे के प्रति चौकस हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\