विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा परिसर में घुसपैठिया; परिसर कुछ देर के लिए बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एलेसेंड्रा वेल्लुची ने बताया कि करीब आधे घंटे चली इस घटना की जांच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा दल तथा जिनेवा पुलिस कर रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एलेसेंड्रा वेल्लुची ने बताया कि करीब आधे घंटे चली इस घटना की जांच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा दल तथा जिनेवा पुलिस कर रही है।

उन्होंने घुसपैठिए की पहचान बताने से मना कर दिया और यह भी नहीं बताया कि वह हिरासत में है या नहीं। वेल्लुची ने इसे मामूली घटना बताया है।

न्यूयॉर्क में अपने मुख्यालय के बाद संयुक्त राष्ट्र का जिनेवा में यह दूसरा सबसे बड़ा परिसर है। यहीं से यूरोपीय मुख्यालयों का सारा कामकाज होता है।

वेल्लुची ने कहा कि जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में इस तरह की सुरक्षा उल्लंघन की आखिरी घटना 2017 में हुयी थी।

एपी

अभिषेक नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\