देश की खबरें | हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार के कारणों का आत्मनिरीक्षण करें: ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर आत्मनिरीक्षण करने और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कमियों को दूर करने का रविवार को आह्वान किया।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 19 फरवरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर आत्मनिरीक्षण करने और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कमियों को दूर करने का रविवार को आह्वान किया।

ठाकुर ने यहां भाजपा की दो दिवसीय बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाल के केंद्रीय बजट में केंद्र की उपलब्धियों और महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है और सभी के विकास की अपार संभावनाएं हैं।

ठाकुर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उसने जनता से झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार बनने के केवल दो महीने में ही कांग्रेस ने तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज ले लिया है।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले, कांग्रेस ने राज्य की प्रत्येक महिला को 1,500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन पात्रता मानदंड में बदलाव करके लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी कर दी गई है।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अगले आम चुनाव से पहले पूरे विपक्ष को एकजुट होने के आह्वान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ठाकुर ने कहा कि इस तरह के प्रयास पहले भी विफल रहे थे।

उन्होंने कहा कि न तो विपक्ष की विचारधारा और न ही उनकी मंशा स्पष्ट है।

ठाकुर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीतेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ईमानदारी से आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश की पीड़ा उनके ही बयान में साफ झलकती है। बिहार में एक बार फिर भ्रष्टाचार, ‘‘गुंडाराज’’ और ‘‘जंगल राज’’ का बोलबाला है और जनता परेशान है। इसलिए हार के डर से वह विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड