देश की खबरें | अमृतसर में अंतरराज्यीय बंदूक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : पंजाब पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बंदूक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 15 दिसंबर पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बंदूक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी।
यादव ने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से 10 देशी पिस्तौल, 20 मैगजीन और गोला-बारूद जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदासपुर जिले के बटाला शहर के बुट्टर कलां निवासी सतनाम सिंह उर्फ प्रिंस और भागी नंगल निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई है।
जांच से पता चला कि सतनाम सिंह मुख्य रूप से अपने अमेरिका स्थित आका सन्नी मसीह उर्फ गुल्ली के संपर्क में था। वह हेरोइन तस्करी के कई मामलों में वांछित था।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक (राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ, अमृतसर) सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरदासपुर जिले के ध्यानपुर गांव का मूल निवासी मसीह अपने साथियों की मदद से अंतरराज्यीय हथियार तस्करी का गिरोह चला रहा है।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (अमृतसर) ने हथियारों की खेप जब्त करने के बाद गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
मान ने कहा कि सतनाम सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ मादक पदार्थ से संबंधित कम से कम तीन मामले दर्ज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

