देश की खबरें | अंतरराज्यीय गोमांस तस्कर गिरोह का सरगना देहरादून से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराज्यीय गोमांस तस्कर गिरोह के 10 संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद गिरोह के कथित मुख्य साजिशकर्ता को बुधवार को हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास देहरादून के तिमली वन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

नाहन (हिप्र), दो अप्रैल अंतरराज्यीय गोमांस तस्कर गिरोह के 10 संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद गिरोह के कथित मुख्य साजिशकर्ता को बुधवार को हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास देहरादून के तिमली वन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान अहसान के रूप में हुई है और उसे उत्तराखंड पुलिस ने सुबह पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पांवटा क्षेत्र और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में युमना नदी में कई गायों के अंग पाए जाने के बाद कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को धरना दिया और देहरादून-पांवटा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर किया गया कृत्य है और उन्होंने अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तिमली जंगल के पास एक वाहन को जांच के लिए रोका।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अहसान ने वाहन से भागने की कोशिश की और पुलिस की ‘जवाबी’ गोलीबारी में वह घायल हो गया।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी आपराधिक पृष्ठभूमि वाला अहसान उत्तराखंड और सहारनपुर में अंतरराज्यीय गोमांस तस्करी गिरोह चला रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव