विदेश की खबरें | ईरान में जल संकट को लेकर प्रदर्शनों के बीच देखा जा रहा मोबाइल इंटरनेट में व्यवधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेटब्लॉक्स डॉट ओआरजी ने कहा कि इंटरनेट में व्यवधान ‘‘राज्य का सूचना नियंत्रण या लक्षित रूप से इंटरनेट को बंद करने का कदम है।’’

नेटब्लॉक्स डॉट ओआरजी ने कहा कि इंटरनेट में व्यवधान ‘‘राज्य का सूचना नियंत्रण या लक्षित रूप से इंटरनेट को बंद करने का कदम है।’’

इसने कहा कि इंटनेट व्यवधान की शुरुआत 15 जुलाई से हुई जब सूखा के चलते उत्पन्न जल संकट की स्थिति को लेकर दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र खुजेस्तान में प्रदर्शन भड़क उठे।

नेटब्लॉक्स ने कहा कि लैंडलाइन सेवा जारी है, लेकिन प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्रीय रूप से इंटरनेट को बंद किए जाने की खबरें हैं और इसका प्रभाव ‘‘इंटनेट को लगभग पूरी तरह ठप करने जैसा है जिससे लोग असंतोष व्यक्त न कर सकें और एक-दूसरे से तथा बाहरी दुनिया से संपर्क न कर सकें।’’

ईरान की सरकारी मीडिया में इंटरनेट को ठप करने के संबंध में कोई खबर नहीं है। संयुक्त राष्ट्र स्थित ईरान के दूतावस ने इस संबंध में मांगी गई टिप्पणी पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है।

प्रदर्शनों के दौरान कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\