देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में संदिग्धों से पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में मंगलवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले मे पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। वहीं, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में दो आतंकवादी अधिकारी पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।

श्रीनगर, 23 जून जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में मंगलवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले मे पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। वहीं, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में दो आतंकवादी अधिकारी पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नौगाम इलाके के मेनगनवाजी में एक स्थानीय मस्जिद के पास निरीक्षक परवेज अहमद डार गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें करीब ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया ।

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद, पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। प्राथमिक जांच में दो आतंकवादियों के डार को गोली मारने की बात सामने आई है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ सीसीटीवी फुटेज में दो आतंकवादी पिस्तौल से गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। उनकी पहचान कर ली गई है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।’’

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

निरीक्षक परवेज अहमद डार के परिवार में पत्नी, 13 वर्षीय एक बेटी और 10 वर्षीय बेटा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now