विदेश की खबरें | लंदन में राष्ट्रमंडल मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन में स्थित राष्ट्रमंडल मुख्यालय के प्रांगण में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पहली बार योग सत्र का आयोजन किया गया।
लंदन, 22 जून लंदन में स्थित राष्ट्रमंडल मुख्यालय के प्रांगण में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पहली बार योग सत्र का आयोजन किया गया।
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष सईदा मुना तस्नीम, राष्ट्रमंडल प्रतिनिधि और भारतीय समुदाय के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
एक घंटे तक चले योग और ध्यान सत्र का नेतृत्व गैर-लाभकारी संगठन हार्टफुलनेस वर्ल्डवाइड ने किया।
राष्ट्रमंडल महासचिव बैरोनेस पैट्रिशिया स्कॉटलैंड ने शुरुआत में अपने वीडियो संदेश में कहा, “आज हम जो योग और ध्यान कर रहे हैं, वह हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक तरीका है और साथ ही भारत की आध्यात्मिक विरासत का उत्सव भी है।”
दुरईस्वामी ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है कि हम राष्ट्रमंडल परिवार के रूप में एक साथ योग दिवस मना रहे हैं।”
इस दौरान उन्होंने योग और राष्ट्रमंडल देशों के संबंधों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा, "योग समावेशी है। यह केवल शरीर को मजबूत बनाने के लिए नहीं बल्कि शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने का काम भी करता है। हमारा राष्ट्रमंडल भी एक समावेशी संगठन है, यह संस्कृति में सहयोग के अवसरों से लेकर विकास गतिविधियों में सहयोग करने तक हर चीज का निर्माण करना चाहता है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)