जरुरी जानकारी | उत्तर प्रदेश के लिए मील का पत्थर होगी अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2023 (यूपी आईटीएस) राज्य को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

नोएडा, 20 सितंबर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2023 (यूपी आईटीएस) राज्य को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

गुप्ता ने यहां ग्रेटर नोएडा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसमें बृहस्पतिवार से शुरू हो रही व्यापार प्रदर्शनी 'यूपी आईटीएस' निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होने वाली है।

इस प्रदर्शनी का पहला संस्करण 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करने वाली हैं।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद और एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव भी इस संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।

प्रसाद ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से 2,000 से अधिक उद्यमी देश-दुनिया के उद्यमियों और निर्यातकों के सामने अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। ये उत्पाद ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद), स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, डेयरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों से संबंधित होंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभाग अपने स्टाल के जरिये राज्य की क्षमता और विकास रोडमैप का भी प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा मुंबई डब्बावाला समेत विभिन्न संस्थान और राज्य सरकार के विभाग विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों पर सत्र आयोजित करेंगे।

प्रसाद ने कहा, "व्यापार प्रदर्शनी में 2,000 से अधिक उद्यमी अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। इनमें देश के प्रमुख व्यापारिक घरानों से लेकर छोटे और नए स्टार्टअप से लेकर महिला उद्यमियों तक शामिल हैं।"

प्रदर्शनी के आयोजन स्थल इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के चेयरमैन राकेश कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी में आम जनता के लिए दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान