विदेश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय दल ने एमएच17 विमान गिराए जाने की जांच निलंबित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुर्तगाल के अभियोजक डिगना वान बोएत्जलायर ने बुधवार को कहा कि जांच अब अपनी सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही दल ने लंबे समय से चल रही अपनी जांच में सबूत रखने शुरू किए तो वे सभी सबूत खारिज होने लगे।

पुर्तगाल के अभियोजक डिगना वान बोएत्जलायर ने बुधवार को कहा कि जांच अब अपनी सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही दल ने लंबे समय से चल रही अपनी जांच में सबूत रखने शुरू किए तो वे सभी सबूत खारिज होने लगे।

पुर्तगाली अभियोजकों ने कहा कि उनके निष्कर्ष में इस बात के मजबूत संकेत मिलते हैं कि रूस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के अलगाववादियों को एक बक मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति करने का फैसला किया था।

गौरतलब है कि 17 जुलाई 2014 को एमएच17 विमान गिराने में बक मिसाइल का ही इस्तेमाल किया गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 298 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गयी थी।

रूस ने एमएच17 को मार गिराए जाने में किसी भी संलिप्तता से हमेशा इनकार किया है।

जांच निलंबित करने की घोषणा तब की गयी है जब करीब तीन महीने पहले पुर्तगाल की एक अदालत ने इस विमान को गिराए जाने में भूमिकाओं के लिए रूस के दो नागरिकों और यूक्रेन के एक विद्रोही को दोषी ठहराया था। अदालत ने एक रूसी नागरिक को बरी कर दिया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\