जरुरी जानकारी | इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल का शेयर पहले दिन 13 प्रतिशत प्रीमियम के साथ बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हीरा कारोबार से जुड़ी कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड का शेयर अपनी सूचीबद्धता के दिन शुक्रवार को अपने निर्गम मूल्य से लगभग 13 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर हीरा कारोबार से जुड़ी कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड का शेयर अपनी सूचीबद्धता के दिन शुक्रवार को अपने निर्गम मूल्य से लगभग 13 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर शेयर 417 रुपये के निर्गम मूल्य से 21 प्रतिशत बढ़कर 504.85 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 25.89 प्रतिशत चढ़कर 525 रुपये पर पहुंच गया था लेकिन अंत में 12.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 470.15 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर इसने 22.30 प्रतिशत चढ़कर 510 रुपये पर शुरुआत की। अंत में यह 12.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 471.15 रुपये पर बंद हुआ।
इसके साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन 20,317.99 करोड़ रुपये रहा।
मात्रा के संदर्भ में, बीएसई पर कंपनी के 51.11 लाख शेयरों का और एनएसई पर 641.51 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।
जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन पिछले मंगलवार तक 33.78 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी ने 4,225 करोड़ रुपये के अपने आईपीओ के लिए 397-417 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)