देश की खबरें | दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो नाइजीरियाई समेत छह लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया और इस सिलसिले में दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया और इस सिलसिले में दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी लॉटरी, उपहारों और इनामी योजनाओं के जरिए भारतीय नागरिकों से ठगी कर रहे थे। कई सालों से सक्रिय यह गिरोह पीड़ितों को फर्जी तरीके से खोले गए बैंक खातों में बड़ी रकम भेजने का लालच देता था।
आरोपियों की पहचान शाहिद रज़ा (45), शाहरुख खान (23), विकास (25) और राकेश उर्फ लालू (22) के रूप में हुई है। ये चारों लोग लोग नाइजीरियाई नागरिक शेड्रैक ओनायनोर (29) और संडे जॉन उर्फ लिबर्टी (40) के साथ मिलकर ठगी करते थे।
पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) विक्रम सिंह ने बताया कि सात जुलाई को सूचना मिली थी कि दिल्ली से संचालित ठगों का एक समूह ऑनलाइन लॉटरी और उपहार योजनाओं के माध्यम से लोगों के साथ ठगी कर रहा है, जिसके बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।
डीसीपी ने कहा, ‘‘रज़ा को दिल्ली के पंजाबी बाग से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 3.63 लाख रुपये नकद, नौ एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें आपत्तिजनक जानकारी थी। उससे पूछताछ में नाइजीरियाई मूल के भारतीय और विदेशी नागरिकों से जुड़े एक नेटवर्क का पता चला।’’
इसके बाद की छापेमारी में शेड्रैक को दिल्ली के खानपुर से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह कथित तौर पर ठगी की रकम वसूल रहा था। वह 2018 से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। वह अपने मेडिकल वीजा की अवधि से अधिक समय तक भारत में रहा। उसके पास से आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किये गए।
रज़ा और शेड्रैक द्वारा किये गए खुलासे के आधार पर शेष लोगों की गिरफ्तारियां की गईं।
डीसीपी ने कहा, ‘‘पुलिस के दलों ने कई मोबाइल फोन, आधार और पैन कार्ड, चेक बुक, पासबुक और अन्य वस्तुएं जब्त की हैं।’’
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए सभी छह लोगों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

