एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़, 48 किलोग्राम हेरोइन बरामद; तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने सोमवार को पांच देशों में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह राज्य में नशीले पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।

देश की खबरें | पंजाब में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़, 48 किलोग्राम हेरोइन बरामद; तीन लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़, 29 अप्रैल पंजाब पुलिस ने सोमवार को पांच देशों में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह राज्य में नशीले पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 21 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई पोस्ट में कहा, ''2024 की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती: जालंधर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ किया और 48 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया।''

डीजीपी ने कहा, ''यह गिरोह सीमा पार और अंतरराज्यीय मादक पदार्थ की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था। उनका नेटवर्क पांच देशों ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा में फैला हुआ था। वहीं, यह गिरोह भारत के दो राज्य़ जम्मू-कश्मीर और गुजरात में भी सक्रिय था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से नकदी गिनने की मशीन और तीन आलीशान गाड़ियों के साथ कुल 21 लाख रुपये की अवैध धनराशि भी जब्त की गई है।

यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, “ मादक पदार्थ के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).