एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 13 करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका में कथित रूप से मादक पदार्थ गिरोह चला रहे तीन अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 13 करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली के द्वारका में कथित रूप से मादक पदार्थ गिरोह चला रहे तीन अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गिरोह के सरगना स्टेनली शिमेज अलासोनी (41), हेनरी ओकोली (41) और यूचेचुकुवू पीटर इग्बोनाजू (37) के पास से 1 किलो 300 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार गिरोह हाल में उत्तम नगर और मोहन गार्डन में सक्रिय था। आरोपी बिना वैध वीजा के यहां रह रहे थे। मादक पदार्थ विभिन्न भारतीय बंदरगाहों के जरिये रूस से रास्ते नाइजीरिया से यहां लाया गया था।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अक्टूबर को मोहन गार्डन में जाल बिछाया और ओकोली तथा इग्बोनाजू को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों 2019 में बांग्लादेश के रास्ते भारत आए और पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ अफ्रीका से रूस के रास्ते भारत पहुंचा। आरोपी ने कहा कि कई बार मादक पदार्थ की तस्करी बांग्लादेश और नेपाल से भारत में की जाती थी।

डीसीपी ने कहा, ''बड़े विक्रेताओं ने वर्चुअल नंबरों के माध्यम से खुदरा विक्रेताओं से संपर्क किया और यहां खुदरा विक्रेता के स्थानों पर दवाओं की आपूर्ति की। गिरफ्तार अफ्रीकी नागरिकों ने मोहन गार्डन क्षेत्र में अलग-अलग मंजिलों पर दो कमरे किराए पर लिए। वे भूतल पर रहते थे और ऊपरी मंजिल पर एक कारखाना स्थापित कर रखा था, जहां से हेरोइन मिलाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण जब्त किए गए।''

उन्होंने बताया कि उनकी निशानदेही पर अलासोनी को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।

चौधरी ने कहा, ''अलासोनी ने एक अफ्रीकी विक्रेता से हेरोइन खरीदी और दिल्ली में उसका एक बड़ा ग्राहक आधार है।''

पुलिस ने कहा कि की जांच जारी है और उनके सहयोगियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).