जरुरी जानकारी | नकली कोविड-19 टीकों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की तैयारी के बीच निजी जांचकर्ताओं के निकाय एपीडीआई ने नकली टीकों पर लगाम लगाने के लिये अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाया है।

नयी दिल्ली, सात जनवरी देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की तैयारी के बीच निजी जांचकर्ताओं के निकाय एपीडीआई ने नकली टीकों पर लगाम लगाने के लिये अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाया है।

दिल्ली के एसोसएिशन ऑफ प्राइवेट डिटेक्टिव्स एंड इनवेस्टिगेटर्स (एपीडीआई) ने पहल कर फर्जी टीकों के खिलाफ वैश्विक गठबंधन (जीएएफवी) बनाया गया है। इसमें 16 देशों के पेशेवर जांचकर्ता शामिल हैं। भारत की इस वैश्विक पहल में और भी इससे जुड़ सकते हैं।

एपीडीआई के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के नकली टीकों के बाजार में आने की खबरों के बीच जीएएफवी का गठन किया गया है। यूरोपोल और यूरोपीय संघ की जांच एजेंसियों ने पहले ही नकली टीके जारी होने को लेकर चेतावनी जारी की है।’’

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार इंटरपोल ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में नकली टीकों के बरामद होने के बाद नोटिस (पर्पल नोटिस) जारी कर इस बारे में पूरी जानकारी मांगी है।

सिंह ने कहा, ‘‘उसके बाद हमारी पहल पर अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाया गया है। एपीडीआई ने जीएएफवी के गठन से पहले अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के साथ इस पर गहन चर्चा की।’’

एपीडीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी को पत्र लिखकर नकली कोविड-19 टीकों के मसले से निपटने को लेकर सरकार की योजना में मदद की भी पेशकश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू