रूसी नेताओं पर कार्रवाई में मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र खुला

नीदरलैंड्स के द हेग में सोमवार को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के अपराध में वरिष्ठ रूसी नेताओं के खिलाफ जांच और कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय सेंटर खुला.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

नीदरलैंड्स के द हेग में सोमवार को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के अपराध में वरिष्ठ रूसी नेताओं के खिलाफ जांच और कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय सेंटर खुला.यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता के अपराध में मुकदमे के लिए अंतरराष्ट्रीय सेंटर के जरिये रूसी नेतृत्व पर कार्रवाई की दिशा में इसे अहम कदम कहा जा रहा है. इसका मुख्य केंद्र यूरोपीय संघ की न्यायिक सहयोग एजेंसी, यूरोजस्ट के मुख्यालय में है.

यूक्रेनी अभियोजक जनरल एंड्री कोस्टिन ने एक बयान में कहा कि यह एक स्पष्ट संकेत है कि दुनिया रूसी शासन को उसके सभी अपराधों के लिए जवाबदेह ठहरानेके रास्ते पर एकजुट और अटल है. उनका यह भी कहना है "दुर्भाग्य से अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय संरचना में आक्रामकता के अपराध के लिए जवाबदेही में एक बड़ी कमी है... युद्ध शुरू करने की एक अहम वजह युद्ध अपराध है, जिसके खिलाफ आईसीसी के नियम उसे मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं देते हैं."

इस केंद्र के लिए धन यूरोपीय संघ का कार्यकारी आयोग दे रहा है. सोमवार को शुरुआती 8.3 मिलियन यूरो की वित्तीय मदद पर सहमति दे दी गई. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय, आईसीसी यूक्रेन में युद्ध अपराधों की जांच कर रहा है. अदालत नेरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनपर यूक्रेन से बच्चों के अपहरण का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है. हालांकि आईसीसी के पास यूक्रेन में आक्रामकता पर मुकदमा चलाने का अधिकार नहीं है.

इस पहल पर यूक्रेन ने सोमवार को कहा कि यह आक्रामकता के युद्ध अपराध के लिए रूस के नेतृत्व को जवाबदेह ठहराएगा. यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता के अपराध के अभियोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र (आईसीपीए) में कीव, यूरोपीय संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के अभियोजक शामिल हैं.

यूरोपीय संघ के न्याय आयुक्त डिडियर रेंडर्स ने कहा कि इससे पता चलता है कि "जब तक आवश्यक होगा यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे." उन्होंने यूरोपीय संघ के न्यायिक कार्यालय यूरोजस्ट के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम बल प्रयोग की मनाही के घोर उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं कर सकते."

पीवाई/एनआर (एपी, एएफपी)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड