नयी दिल्ली, चार सितंबर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन विमानन संपत्तियों के वित्तपोषण के लिए 30 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक अनुषंगी कंपनी का गठन करेगी।
इंटरग्लोब एविएशन के पूर्ण स्वामित्व वाली यह अनुषंगी अहमदाबाद से सटे गिफ्ट सिटी में स्थापित की जाएगी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने सोमवार को अनुषंगी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एक या अधिक किस्तों में कुल 30 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इस अनुषंगी का गठन किया जाएगा।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि इस अनुषंगी की भुगतान प्रतिबद्धताएं पूरी करने के लिए वह 99.6 करोड़ डॉलर या भारतीय रूपये में इतनी ही राशि की कॉरपोरेट गारंटी जारी करेगी।
कंपनी ने कहा कि यह अनुषंगी विमानन संपत्तियों का वित्तपोषण करेगी। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य मंजूरियां ली जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY