एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अंतरराज्यीय हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दो नाबालिग समेत छह लोगों को पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो नाबालिग समेत छह लोगों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अंतरराज्यीय हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दो नाबालिग समेत छह लोगों को पकड़ा गया

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो नाबालिग समेत छह लोगों को पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक महीने तक चले इस अभियान के दौरान 13 देशी पिस्तौलें, एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, 18 कारतूस और अवैध हथियारों की ढुलाई में इस्तेमाल किया गया एक स्कूटर बरामद किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस अभियान की शुरुआत 31 मई की रात कश्मीरी गेट के पास मोहम्मद बिलाल (19) की गिरफ्तारी से हुई थी। उसके पास से चार पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए गए थे।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बिलाल ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार अलीगढ़ निवासी हारून और अजीम से लिए थे और भलस्वा डेयरी तथा मुकुंदपुर इलाकों में पहले ही कई हथियार पहुंचा चुका था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इसके बाद की गई छापेमारी में मुकुंदपुर से गौरव कुमार झा को दो पिस्तौल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। भलस्वा डेयरी से एक किशोर को पिस्तौल और दो कारतूस के साथ पकड़ा गया। चार जून को मुख्य आपूर्तिकर्ता अजीम को अलीगढ़ से एक पिस्तौल, एक देशी कट्टे और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।’’

पुलिस के अनुसार, एक अन्य आरोपी भरत कुमार को 12 जून को चार पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 28 जून को एक और किशोर को एक पिस्तौल के साथ पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर दिल्ली में सक्रिय गिरोहों को हथियार उपलब्ध कराने का संदेह है। मामले की आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).