देश की खबरें | महाराष्ट्र में रद्द किए जाने के बाद आयोजित हुआ अंतरधार्मिक विवाह समारोह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में हिंदू समुदाय के दबाव के कारण एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ 28 वर्षीय एक महिला की शादी उसके माता-पिता द्वारा रद्द किए जाने के 10 दिन बाद बृहस्पतिवार को विवाह समारोह आयोजित किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 जुलाई महाराष्ट्र के नासिक जिले में हिंदू समुदाय के दबाव के कारण एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ 28 वर्षीय एक महिला की शादी उसके माता-पिता द्वारा रद्द किए जाने के 10 दिन बाद बृहस्पतिवार को विवाह समारोह आयोजित किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रसिका अदगांवकर और आसिफ खान की शादी नासिक के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज से हुई, जिसके बाद मुस्लिम परंपरा के मुताबिक 'निकाह' किया गया।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अपने सामुदायिक संगठन को लिखे एक पत्र में, महिला के पिता, जो एक जौहरी है, ने कहा था कि उन्होंने शादी के निमंत्रण कार्ड के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुए विरोध के बाद 18 जुलाई को निर्धारित शादी समारोह का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है।

रसिका और आसिफ ने मई में पंजीकृत शादी की थी, जो 18 जुलाई के समारोह में परिणय सूत्र में बंधने वाले थे, जिसे ऑनलाइन प्रदर्शनकारियों ने 'लव जिहाद' का मामला बताया था।

समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि पंजीकृत विवाह को लेकर समुदाय के भीतर कोई कठोर प्रतिक्रिया नहीं हुई, लेकिन शादी समारोह का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसका परिवार काफी दबाव में आ गया था।

हालांकि, विवाद शांत होने के बाद बृहस्पतिवार को शादी समारोह का आयोजन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड