देश की खबरें | न्याय मुहैया कराने में गहन जाँच अहम : अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि न्याय मुहैया कराने में पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई गहन जांच अहम भूमिका निभाती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि न्याय मुहैया कराने में पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई गहन जांच अहम भूमिका निभाती है।

अमित शाह ने ‘‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’’ से सम्मानित पुलिसकर्मियां को बधाई देते हुए कहा कि देश को उनके अनुकरणीय कार्यों पर गर्व है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस साल 21 महिलाओं सहित 121 पुलिस कर्मियों को इस पदक से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘न्याय मुहैया कराने में गहन जांच की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मैं ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक-2020’ के सभी विजेताओं को बधाई देता हूं।’’

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे पुलिस कर्मियों की उत्कृष्ट सेवा और प्रतिबद्धता की पहचान है। भारत को उन पर गर्व है।’’

इस पदक की स्थापना 2018 में की गयी थी और इसका मकसद अपराध की जांच में उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना और जांच अधिकारियों की ऐसी उत्कृष्टता की पहचान करना है।

सम्मानित कर्मियों में 15 सीबीआई के हैं जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 10 -10 सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ, केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस के सात-सात कर्मी हैं। शेष कर्मी अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\