देश की खबरें | सिख समुदाय के बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों और बुद्धिजीवियों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और समुदाय तथा देश की एकता के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की।

नयी दिल्ली, 24 मार्च सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों और बुद्धिजीवियों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और समुदाय तथा देश की एकता के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की।

समूह के साथ गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास पर बैठक 90 मिनट से अधिक तक चली। इस दौरान मोदी ने सिखों के साथ अपने संबंध और उनकी सरकार द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में बात की।

सिरसा ने कहा कि मोदी ने समूह के सदस्यों से समुदाय से संबंधित किसी भी मुद्दे पर उनसे संपर्क करने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनकी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में सिखों से संबंधित कई कार्यक्रमों की शुरुआत और पहल की है।

मोदी से मुलाकात करने वाले वास्तुकार चरणजीत सिंह शाह ने कहा, ‘‘यह (आज की बैठक) प्रधानमंत्री द्वारा सिख समुदाय को गले लगाने जैसा है। संदेश था कि समुदाय महत्वपूर्ण है लेकिन देश की एकता अधिक महत्वपूर्ण है।’’

राष्ट्रीय महिला आयोग के विशेषज्ञ पैनल की सदस्य दमनजीत कौर संधू ने कहा, ‘‘हमने पंजाब में नशीली पदार्थों के मुद्दे पर चर्चा की। अब हम देखते हैं कि समृद्ध परिवारों के युवा भी ड्रग्स में शामिल हो रहे हैं। सर (प्रधानमंत्री) ने ध्यानपूर्वक हमारी बातें सुनी।’’

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी के बी एस सिद्धू ने कहा कि उन्होंने 37 साल की अपनी सेवा में किसी को इतना चिंतित नहीं देखा जितना प्रधानमंत्री सिख समुदाय के बारे में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसी प्रतिबद्धता नहीं देखी है। हर सिख, हर पंजाबी और हर भारतीय को अपने समुदाय, राज्य और देश के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए।’’

सिरसा ने कहा कि समूह के सदस्यों में जगत गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, पटियाला के कुलपति करमजीत सिंह, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय(अमृतसर) के कुलपति जसपाल सिंह संधू समेत अन्य शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\