जरुरी जानकारी | जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 1,895 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इंटेल कैपिटल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी कंपनी इंटेल कैपिटल ने शुक्रवार को भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की दूरसंचार एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा। इंटेल कैपिटल इसके लिए 1,894.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई अमेरिकी कंपनी इंटेल कैपिटल ने शुक्रवार को भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की दूरसंचार एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा। इंटेल कैपिटल इसके लिए 1,894.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इंटेल बेहतरीन कंप्यूटर चिप बनाने के लिए दुनिया भर में विख्यात है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

कंपनियों ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

इंटेल कैपिटल ऐसी 12वीं कंपनी है जिसने भारत में दूरसंचार एवं डिजिटल सेवा बाजार में तेजी से उभरी जियो प्लेटफॉर्म्स में हाल में निवेश किया है। इसके साथ ही इन कंपनियों से जियो प्लेटफॉर्म्स में हाल में आया कुल शेयर पूंजी निवेश 1,17,588.45 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

बयान में कहा गया है, ‘‘इंटेल कैपिटल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1,894.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जो कंपनी के शेयर मूल्य के हिसाब से 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर होगा।’

बयान के अनुसार इस निवेश के आधार पर शेयर मूल्य के हिसाब से कंपनी का मूल्यांकन 4.91 लाख करोड़ रुपये और उद्यम के हिसाब से 5.16 लाख करोड़ रुपये बैठेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्जमुक्त होने के बाद भी मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला जारी है। 12 निवेशों के जरिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 25.09 इक्विटी के लिए 1,17,588.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है।

जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था। उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया था। सिल्वर लेक ने इसके अलावा अतिरिक्त निवेश भी किया था।

बाद में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए), टीपीजी, एल कैटरटन और पीआईएफ ने भी निवेश की घोषणा की थी।

इंटेल कैपिटल क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 5जी जैसे प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में काम करती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “दुनिया के प्रौद्योगिकी अगुवाओं के साथ हमारे संबंध और अधिक गहरे हो रहे हैं, जिससे हम खुश हैं। भारत को दुनिया में एक अग्रणी डिजिटल समाज में बदलने

के हमारे दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में ये हमारे सहायक हैं। इंटेल इस उद्योग में वास्तव में अग्रणी कंपनी है, जो दुनिया को बदलने वाली तकनीक और नवाचारों को बनाने की दिशा में काम कर रही है।’’

अंबानी ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर इंटेल कैपिटल के पास अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में एक मूल्यवान भागीदार होने का उत्कृष्ट रिकॉर्ड है। इसलिए हम अत्याधुनिक तकनीकों में भारत की क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए इंटेल के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को सशक्त बनाएगा और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा। "

इंटेल कैपिटल के अध्यक्ष वेंडेल ब्रूक्स ने कहा, "भारत में कम लागत वाली डिजिटल सेवाओं को ताकत देने के लिए जियो प्लेटफ़ॉर्म्स अपनी प्रभावशाली इंजीनियरिंग क्षमताओं का उपयोग कर रही है। यह जीवन को समृद्ध बनाने के इंटेल के उद्देश्य के समरूप है। हमारा मानना है कि डिजिटल पहुंच और डेटा, व्यापार और समाज को बेहतर बना सकते हैं। इस निवेश के माध्यम से भारत में डिजिटल परिवर्तन को हम ताकत देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\