देश की खबरें | एकीकृत वेब पोर्टल युवाओं एवं कामगारों को रोजगार, प्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान में मददगार होगा: योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रवासी भारतीय विभाग, उत्तर प्रदेश के एकीकृत वेब पोर्टल की शुरूआत की और कहा कि यह युवाओं व कामगारों को रोजगार, प्रवासी भारतीयों को उनकी जड़ों से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान में मददगार होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 24 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रवासी भारतीय विभाग, उत्तर प्रदेश के एकीकृत वेब पोर्टल की शुरूआत की और कहा कि यह युवाओं व कामगारों को रोजगार, प्रवासी भारतीयों को उनकी जड़ों से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान में मददगार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूंजी निवेश को बढ़ाने और प्रवासी भारतीयों की क्षमता, योग्यता के अनुसार प्रदेश के विकास में भागीदार बनने के साथ ही उनके साथ आत्मिक संवाद का मंच बनेगा।

यह भी पढ़े | ISI ने सेक्स वर्कर का इस्तेमाल कर गोरखपुर के शख्स को किया ब्लैकमेल.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर प्रवासी भारतीय विभाग, उत्तर प्रदेश के नवनिर्मित एकीकृत वेब पोर्टल की शुरूआत करते हुये कहा कि बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय कई देशों में 100 या अधिक वर्षों से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों की तीन-चार पीढ़ियां वहां पर रही हैं और ऐसे लोग अपनी जड़ों से जुड़ने के साथ प्रदेश में निवेश के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को एकीकृत वेब पोर्टल से मदद मिलेगी। यह वेब पोर्टल पर्यटन की सम्भावनाओं को भी असीमित विस्तार देगा।

उन्होंने प्रवासी भारतीयों को देश व प्रदेश का ‘ब्राण्ड एम्बेसडर’ बताते हुए कहा कि अधिकतर प्रवासी नागरिक प्रदेश में अपनी जन्मभूमि, गांव व परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार ने संशोधित गाइडलाइन में ढील, कोई क्वारंटाइन नहीं, सेवा सिंधु पोर्टल पर कोई पंजीकरण नहीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रोजगार हेतु जाने वाले कामगारों में सर्वाधिक भागीदारी उत्तर प्रदेश की है। उन्होंने कहा कि इन कामगारों/प्रवासी भारतीयों की विभिन्न समस्याएं-भूमि विवाद, पैतृक स्थान पर परिजनों का उत्पीड़न, संकटकाल में फंसे प्रवासी भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी, विदेश में रोजगार नियोक्ता द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, भर्ती एवं पारगमन आदि रहती हैं। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित वेब पोर्टल इस प्रकार की आनलाइन प्राप्त शिकायतों व समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में सहायक सिद्ध होगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के श्रमिक व कामगार भी यहां की बहुत बड़ी ताकत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान जब उन पर संकट आया, तब राज्य सरकार ने मजबूती के साथ उनके हितों और कल्याण के लिए कार्य किया। अब ये श्रमिक व कामगार यहां पर रहकर उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि 40 लाख से अधिक कामगार व श्रमिक देश के अन्य हिस्सों तथा विदेश से वापस उत्तर प्रदेश में आए और इनकी ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश मूल के प्रवासी कामगारों का ‘डेटा बेस’ का समावेश वेब पोर्टल में किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की असुविधा होने पर इन कामगारों को सहयोग व सहायता प्रदान की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\