देश की खबरें | वीडी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होता है तो एमवीए छोड़ क्यों नहीं देते हैं: बावनकुले ने उद्धव से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिवंगत हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के "अपमान" को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं तो महा विकास आघाड़ी (एमवीए) से अलग हो जाएं।

नागपुर, 28 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिवंगत हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के "अपमान" को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं तो महा विकास आघाड़ी (एमवीए) से अलग हो जाएं।

बावनकुले ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश सावरकर के योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने 2019 के मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दो वर्ष की जेल की सज़ा सुनाए जाने के चलते लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के बाद कहा था, “ मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है, और गांधी किसी से भी माफी नहीं मांगते हैं।”

उन्होंने यह टिप्पणी ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अपमान का आरोप लगाकर कांग्रेस नेता से माफी की मांग कर रही भाजपा के लिए की थी।

इस पृष्ठभूमि में, ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में एक रैली में कहा कि वह सावरकर को अपना "आदर्श" मानते हैं और उन्होंने गांधी से उनका "अपमान" करने से बचने को कहा था।

बावनकुले ने आरोप लगाया, “ उद्धव ठाकरे यह कहकर सिर्फ नाटक कर रहे हैं कि सावरकर का अपमान का स्वीकार्य नहीं है जबकि राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से सावरकर को निशाना बना रहे हैं। उन्हें (ठाकरे को मुख्यमंत्री रहने के दौरान) सिर्फ अपने और अपने बेटे के मंत्री पद को लेकर चिंता थी।”

उन्होंने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने सावरकर का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया लेकिन उद्धव हर दिन इसे बर्दाश्त कर रहे हैं।

भाजपा ने कहा, “ आप कहते हैं कि सावरकर का अपमान अस्वीकार्य है। अगर ऐसा है तो आप एमवीए क्यों नहीं छोड़ रहे हैं?”

एमवीए 2019 के महाराष्ट्र चुनाव के बाद बना था जो जून 2022 तक सत्ता में रहा जब ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। इसमें शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल है।

बावनकुले ने कहा कि भाजपा 30 मार्च से छह अप्रैल तक महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में 'वीर सावरकर गौरव यात्रा' निकालेगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 40 विधायक भी इसमें शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा, “ हम सावरकर का इतिहास लेकर लोगों तक पहुंचेंगे और बताएंगे कि कैसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले द्वारा उनका अपमान किया जा रहा है।”

बावनकुले ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे उन पर हमला करने के लिए उनके उपनाम का इस्तेमाल कर रहे हैं जो ओबीसी समुदाय का अपमान करने के बराबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट