देश की खबरें | बाढ़ राहत शिविरों में साफ-सफाई, दवाइयां उपलब्ध रखने का अधिकारियों को दिया गया है निर्देश: गोपाल राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार बाढ़ राहत शिविरों को साफ-सुथरा और वहां पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रखना सुनिश्चित करेगी तथा इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किये गए हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार बाढ़ राहत शिविरों को साफ-सुथरा और वहां पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रखना सुनिश्चित करेगी तथा इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किये गए हैं।

राजघाट डिपो के नजदीक बेला गांव में स्थापित राहत शिविर का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राय ने कहा,‘‘आपदा प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया करना सरकार का कर्तव्य है। प्रभावित लोगों के ठहरने के लिए इन शिविरों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिसमें उनके लिए कालीन और गद्दे का इंतजाम भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है और उनके लिए चिकित्सा केंद्र स्थापित किये गये हैं।’’

मंत्री ने कहा कि शिविरों और उसके आसपास साफ-सफाई रखने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये हैं।

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर पिछले रिकॉर्ड 207.49 मीटर को तोड़ कर 12 जुलाई को 208 मीटर को पार कर गया, अभी भी यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है। सोमवार शाम चार बजे भी यमुना का जलस्तर 205.92 मीटर था।

राय ने कहा, ‘‘इस आपदा के दौरान केजरीवाल सरकार हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। साथ ही, लोगों से अपील है कि वे अपनी जान जोखिम में न डालें।’’

इससे पहले दिन में, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा था कि केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रात में यमुना का जल स्तर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है, लेकिन उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि इससे दिल्ली में लोगों को कोई खतरा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान